मैंने अभी तक उपाय के ऊपर एक या दो ही पोस्ट करी होगी मुश्किल से ।
इसका मतलब ये नही की में उपाय का विरोध करता हु ।अगर कोई समस्या है तो उसका निदान भी है ,क्योंकि everything is possible । आप doctor के पास जाते है कंसल्ट कराने के लिए की क्या बीमारी है कहा दिक्कतें आ रही है ? तो अगर डॉक्टर बस आपके कुछ टेस्ट करवा लें , stethoscope लगा ले उसके बाद आपको कहता है कि आपको टायफॉइड हो गया है बस अब आप घर जाय, ? क्या बस आप डॉक्टर से कुल मिलाके बीमारी या उसका कारण जानने जाते है या सिर्फ दवाई लेने के लिए ।
क्योंकि आप खुद सोचिए डॉक्टर ने तो बता ही दिया कि आपको टाइफाइड हो चुका है तो क्या उसके कहने मात्र से आप सही हो जाएंगे? अब अगर कोई आपका रोग पकड़ रहा है तो उसका समाधान भी जानता ही होगा ।उसी प्रकार आप ज्योतिषि के पास जाते है वो कुंडली मे ग्रहो की स्तिथि देख के।आपको उपाय बताता है जैसे आप डॉक्टर से पूछते है इसमें क्या परहेज करना है ,ये बीमारी क्यों हुई क्या कारण है इसका तो डॉक्टर आपको कारण बताता है लेकिन क्या आप ने कभी ज्योतिषि से ऐसे सवाल करे की ये समस्या आयी क्यों ,जाहिर सी बात है अच्छा विद्वान ज्योतिषि आपको तर्क सहित उत्तर दे देगा लेकिन जब आप समझो तब ना क्योंकि उसके लिए ज्योतिष की हल्की फुल्की समझ तो होनी ही चाहिए । अब लोगो को देखों उनकी मानसिकता कैसी है ।दिन भर में हज़ार पोस्ट अगर ग्रुप में हुई तो वो लोग उस।पोस्ट को अपनी कुंडली से relate करके उपाय पुछते है कि मेरा गुरु यहां बैठा है उपाय बताय।एक ने कहा मिथुन का राहु ग्यारवे भाव मे है उपाय बताय ।मतलब ज्योतिष में कुछ भी बिक रहा है पहले तो उपाय ऐसे आ रहे है जिनका न सिर न पैर पूरे उपाय लौंग और कपूर टोने टोटको तक सीमित हो गय है जैसे मेडिकल लाइन में सिर्फ paracetamol औऱ pain killers देके सब रोग सही कर दो ।
पहले तो उपाय अगर करने है तो जो समस्या है उसके लिए करो उसका कुंडली मे कारण पकड़ो फिर धैर्य से ईश्वर और ज्योतिष शास्त्र पर विश्वास रखते हुए हैबिट बनाकर उपाय करें ।क्योंकि में लिख के दे सकता हु कोई भी ज्योतिषि आपकी समस्या का समाधान कर ही नही सकता वरना उसमें और ईश्वर पर क्या फर्क??. समस्या आपकी है समाधान भी आप ही करेंगे वो आपको उपाय भी बता देगा तो वो भी आपको ही करने पड़ेंगे न कि उसको । बची हुई पोस्ट कल
Ctc Indrajeet
Comments
Post a Comment