🔥आपकी कुंडली मे सबसे बलवान कौनसा ग्रह है🔥
🔥उसका प्रभाव आपके पूरे जीवन मे अधिकतर रहेगा🔥
यह मैंने सैकड़ो कुंडलियो में लगाकर देखा इससे वाकई में बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिले मुझे। यह मैंने तब खोजा जब में नक्षत्र को एडवांस रूप से हमारे जीवन पर उनका फ़लित ढूंड रहा था । में इसे आसानी से समझाता हु आपको।
देखिये आपको पता है हमारे 9 ग्रह है ।औऱ कुछ अप्रकाश ग्रह है। वैसे ही 27 नक्षत्र है ।अब कोई भी ग्रह आपकी कुंडली मे कही न कहीं किसी न किसी भाव मे बैठा होगा और किसी न किसी राशि मे भी जरूर होगा ।अब वह अगर राशि मे है तो।किसी न किसी नक्षत्र में भी बैठा होगा । अब आप क्या करे पहले नवग्रहो को line से लिख दीजिएः फिर ये लिखे की वो किस नक्षत्र में बैठे है । जैसे सूर्य कृतिका नक्षत्र में बैठा है ,शुक्र विशाखा में ऐसे ही सब ग्रहो के आगे लिख दीजिएः की कौनसा ग्रह किस नक्षत्र में है। (नोट एक ग्रह को तीन नक्षत्र प्राप्त है). अब ये देखिये की ऐसा कौनसा ग्रह है जिसके नक्षत्रो में ज्यादा ग्रह बैठे है ।ex गुरु के नक्षत्र में राहु भी है , शुक्र भी है ,मंगल भी है मतलब गुरु ऐसा ग्रह हुआ जो ज्यादा बार आया ।इस ग्रह को नोट कर दीजिएः यही ग्रह आपकी ज़िंदगी मे सबसे प्रभावी होगा । जिस ग्रह के नक्षत्र में ज्यादा ग्रह बैठे है वह आपके आत्मा से जुड़ा हुआ है ।जैसे गुरु है वह ग्रह तो जिंदगी में ज्ञान बहुत अर्जित करोगे धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे ,जिंदगी में बहुत गुरु मिलेंगे।वैसे ही किसी का अगर शनि आया मतलब कर्मयोग के मार्ग में चलेगा ,गरीबों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा , बहुत मेहनती होगा खुद के दम पर सफल होगा ।ऐसे ही बाकी ग्रहो के बारे में विचार करिए ये बहुत सटीक बैठता है मैंने इसे सेकड़ो बार use किया है ।यह ग्रह आपकी जिंदगी में जन्म से मरण तक अपना सार्वधिक प्रभाव छोड़ेगा. क्योंकि कोई भी ग्रह जब किसी नक्षत्र में बैठता है तो उस नक्षत्र के स्वामी के साथ बहुत गहरा संबंध स्थापित करता है। इसमें दशा और षड्बल में प्रभावी ग्रह से कोई मतलब नही है ।वैसे आपको अलग अलग लोग कई सूत्र बताएंगे कि आपके जीवन को प्रबह्वित करने वाला यह ग्रह हैं लेकिन जो विधि मैंने आपको बताई है वह में कई ज्योतिषि के साथ साझा कर चुका हु और यह सबसे अनूठी है श्याद आपने इसको कभी अनुबह्व किया हो🙃
Written by CTC indrajeet

Comments

Popular posts from this blog